पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कलवार समाज होली मिलन समारोह में झूमे लोग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कलवार समाज द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का उद््घाटन करते अतिथि।

पूर्णिया | कलवार समाज द्वारा रविवार को रजनी चौक स्थित गोकुल सिंह ठाकुरबाड़ी परिसर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके रक्त दान शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें 18 यूनिट रक्त दान किया गया। इस मौके पर युवा जागृति मंच के कार्तिक चौधरी ने होली मिलन समारोह पर कलवार समाज द्वारा रक्तदान किया गया जो एक समाज सेवा का द्योतक है। होली मिलन समारोह में जहां गुलाल व फूलों की होली पर बच्चे, महिलाओं ने होली के गानों पर खूब ठूमके लगाए। इस मौके पर दिवाकर चौधरी, राजकुमार चौधरी, सुरेंद्र भगत, मुकेश जायसवाल, पप्पू चौधरी, दिलीप चौधरी (डब्लू), गौतम जायसवाल, प्रकाश जायसवाल, भगवान लाल चौधरी, डॉ अशोक चौधरी, डाॅ विष्णुदेव भगत, दिलीप चौधरी, अनिल चौधरी, अजित भगत, नवल जायसवाल, देव वर्धन जायसवाल, दीपू भगत, संजीव चौधरी, राजेश चौधरी, प्रशांत भगत, नवलेश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में कलवार समाज के लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...