पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Police Did Not Register Fir Even After Five Days Of Je39s House Robbery

जेई के घर चोरी के पांच दिन बाद भी पुलिस ने दर्ज नहीं की प्राथमिकी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी सतीनाथ भादुड़ी लेन स्थित ग्रामीण कार्य विभाग के कनीय अभियंता फुलेश्वर रजक के बंद घर का ताला तोड़कर 50 हजार नकद सहित 8 लाख रुपए की संपत्ति चोरी की घटना के पांच दिन बाद भी पुलिस अभी तक केस दर्ज नहीं कर रही है।

पीड़ित इंजीनियर श्री रजक ने बताया कि वह चोरी की घटना से संबंधित आवेदन 10 मार्च को ही सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष को दिए हैं। इसके बाद वह लगातार उनसे मामला दर्ज करने को लेकर आग्रह कर रहे हैं लेकिन थानाध्यक्ष टाल- मटोल करते हैं। उन्होंने बताया कि जब भी उन्हें फोन किया जाता है तो थानाध्यक्ष कभी मीटिंग तो कभी कुछ और कहकर मेरी बातों को अनसूनी कर देते हैं। जब थानाध्यक्ष ने कोई खास महत्व नहीं दिया तो उन्होंने शनिवार को एसपी को फोन कर मामले की जानकारी दी और एफआईआर दर्ज कराने का आग्रह किया।

एसपी ने आश्वासन दिया कि वे थानाध्यक्ष को फोन कर मामला दर्ज करवा देंगे। लेकिन, जब मैं शनिवार की शाम सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष को फोन कर मामला दर्ज करने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस बार आपका मामला दर्ज होगा। पीड़ित इंजीनियर श्री रजक ने बताया कि वह कमजोर वर्ग से आते हैं। इस कारण मेरी बातों को सुना तक नहीं जा रहा है।

उन्होंने बताया कि चोरी के बाद घर में सामान अभी तक बिखरा पड़ा है। सीढ़ी पर चोर का कुछ कपड़ा भी रखा हुआ है। अगर पुलिस खोजी कुत्ता लेकर ठीक से जांच-पड़ताल करे तो चोरी का सुराग लग सकता है। वह जांच के कारण ही घर में बिखरे पड़े सामान समेट नहीं रहे हैं। उन्होंने बताया कि होली की छुट्टी पर जब वह 9 मार्च की रात लगभग दस बजे दुर्गाबाड़ी पहुंचे और घर का मेन गेट खोलकर अंदर प्रवेश किए तो देखा-घर का ताला टूटा हुआ था और घर में सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर में रखे चार लोहे की आलमारी,एक दीवान आदि को तोड़कर उसमें रखे 50 हजार नकद समेत आठ लाख की संपत्ति की चोरी की थी। इसमें दो सोने का चेन,चार सोने की अंगूठी, 50 ग्राम का एक सोने का सिक्का, 32 इंच का एलईडी टीवी, एक डेस्टटॉप, सीसीटीवी कैमरा आदि कीमती सामान शामिल था। सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आवेदक जेई श्री रजक का अपनी प|ी से विवाद चल रहा है। उसके घर में हमेशा ताला टूटता रहता है। अभी मामला दर्ज नहीं किया गया है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...