गोलीकांड के अारोपी तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस
बनमनखी के बेलाचांद गांव मे होली में हुए गोलीकांड मामले मे अब तक पुलिस के हाथ खाली हैं। हालाकि मामले में पुलिस संजीदा नजर आ रही है। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पुलिस ने सोमवार संध्या जानकीनगर थाना के चकमका गांव में हुए गोलीकांड के दोनों आरोपियों को दबोच लिया है। बनमनखी थाना क्षेत्र में घटित घटना के आरोपी के सभी संभावित ठिकानों की पुलिस टोह ले रही है। बता दे कि होली के दौरान बेलाचांद हाट के समीप चली गोली से मधुबन के वृंदावन टोला निवासी अजय कुमार घायल हो गया था।