पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मुर्गी और बकरीपालक को कोरोना वायरस से खतरा नहीं : डीएचओ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया | जिले के मुर्गीपालक और बकरी पालकों को कोरोना वायरस से कोई खतरा नहीं है। नोबल कोरोना वायरस को लेकर पशुपालन विभाग के द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। नोबल कोरोना वायरस का संक्रमण मुख्य रूप से मनुष्य आए मनुष्य में फैलता है। विश्व में कहीं भी कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर पोल्ट्री या पोल्ट्री उत्पादों की भूमिका नहीं है। सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप पर भ्रामक प्रचार प्रसार पर ध्यान न दें। उक्त बातें जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ रविंद्रनाथ चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा कोरोना वायरस का डर दिखाकर मुर्गी बाजार उत्पाद को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। पशुपालन और डेयरी विभाग भारत सरकार ने अनुसार कि पोल्ट्री उत्पाद के माध्यम से कोरोना संक्रमण के अफवाह के कारण से मुर्गीपालक किसानों के आजीविका पर संकट आ गया है।
खबरें और भी हैं...