- Hindi News
- National
- Purnia News Private Teachers Take Pledge To Protect And Awareness Against Corona Virus
निजी शिक्षकों ने कोरोना वायरस से बचाव व जागरूकता का लिया प्रण
पूर्णिया प्राइवेट शिक्षक संघ के द्वारा संघ कार्यालय में एक अति आवश्यक बैठक की गई। बैठक में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए विचार विमर्श कर कई सामजिक हित में सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय भी लिया गया। दुनिया भर में कोरोना के बढ़ती विभीषिका को देखते हुए सभी शिक्षकों ने इसके बचाव एवं जागरूकता का प्रण भी लिया।
बैठक की अध्यक्षता संघ अध्यक्ष प्रसन्न सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के प्रकोप अपने समाज के लोगों को बचाने एवं उसे सुरक्षित रखने की जिम्मेवारी हमारी भी है। राज्य सरकार के आदेशानुसार जिले सभी शिक्षण संस्थान 31 मार्च तक पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया गया है। कोरोना वायरस से संक्रमित रोगी से लगभग एक मीटर की दूरी बनाकर रखें, खाने से पूर्व अपने हाथों का साबुन से धोएं, मास्क एवं सेनिटाइजर का प्रयोग करें। बैठक में अभिमन्यु, लाल, राजीव, निराला के साथ कई वरिष्ठ शिक्षकों सहित अन्य दर्जनों शिक्षकगण उपस्थित थे।