पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीयू चुनिंदा छात्रों को ही मतदान के लिए कर रहा प्रेरित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अभाविप ने छात्र संघ चुनाव को लेकर गुरुवार को पूर्णिया महाविद्यालय परिसर में पर्चा पोस्टर जारी किया। अभाविप के प्रदेश सह मंत्री रवि गुप्ता ने विश्वविद्यालय पर चुनींदा छात्रों को मतदान के लिए प्रेरित करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानबूझकर त्योहार के वक्त चुनाव की प्रक्रिया को शुरू की है। रवि ने कहा कि होली को लेकर अधिकांश छात्र घर गए हुए हैं और शिक्षण संस्थान भी बंद हैं। ऐसे में प्रत्याशी चुनाव प्रचार कैसे कर पाएंगे। इससे यह स्पष्ट होता है कि छात्र-छात्राओं के अधिकार को कहीं न कहीं विश्वविद्यालय जानबूझकर ऐसे समय में चुनाव कराकर छीनने का प्रयास करना चाह रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानबूझकर कुछ चुनींदा लोगों को इस मतदान में भाग लेने के लिए प्रेरित करने का काम कर रही है। अगर 2 से 3 दिन का मौका और दिया जाए तो सभी छात्रों को उसके मत का प्रयोग करने का अधिकार मिलेगा।

पोस्टर जारी करने के दौरान पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार, महासचिव पद के लिए गौरव कुमार सिंह, संयुक्त सचिव पद के लिए अभिषेक चौधरी, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुबी कुमारी, कोषाध्यक्ष पद के लिए अभिजीत आनंद, अभिषेक आनंद आदि मौजूद थे।

महाविद्यालय परिसर में पर्चा पोस्टर जारी करते अभाविप नेता और प्रत्याशी
खबरें और भी हैं...