पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Purnia District Retail Fertilizer Merger Of Seed Pesticide Association Niranjan Kushwaha Becomes State President Of The Union

पूर्णिया जिला खुदरा उर्वरक, बीज कीटनाशक संघ का विलय, निरंजन कुशवाहा बने संघ के प्रदेश अध्यक्ष

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हास्य कवि डा. परमेश्वर गोयल उर्फ काका बिहारी, मलवरी की खेती कर पूर्णिया का नाम रौशन किया

पूर्णिया जिला खुदरा उर्वरक, बीज कीटनाशक संघ का बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशक सह कृषि सामग्री विक्रेता संघ में विलय हो गया। रविवार को कला भवन प्रांगण में आयोजित भव्य होली मिलन समारोह में संघ के पूर्णिया जिलाध्यक्ष निरंजन कुशवाहा को सर्वसम्मति से संघ का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। समारोह में बिहार के कई जिलों से संघ के जिलाध्यक्ष व अन्य अन्य प्रतिनिधि जुटे थे। सबों ने एक स्वर से उर्वरकों की आवाज बने युवा नेता निरंजन कुशवाहा को अपना प्रांतीय नेता चुना और इनके कुशल नेतृत्व में राज्य स्तर पर संगठन को मजबूती प्रदान करने का निर्णय लिया। दिनभर चले कार्यक्रम के पहले सत्र में विविध क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां व संगठन को और धारदार बनाने के लिए संगठन की रीढ़ माने जाने वाले प्रखंड अध्यक्षों को प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा के हाथों सम्मानित किया गया। इनमें प्रसिद्ध हास्यकवि डा.परमेश्वर गोयल उर्फ काका बिहारी, मलवरी की खेती कर पूर्णिया का नाम रौशन करने वाली प्रगतिशील किसान करूणा देवी समेत अन्य लोग शामिल थे।

भोजपुरी गायिका इंदु सोनाली व छैला बिहारी के गानों पर लोग झूम श्रोता

पूर्णिया | बिहार राज्य खुदरा उर्वरक बीज कीटनाशक कृषि सामग्री विक्रेता संघ के बैनर तले कला भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में भोजपूरी गायिका इंदु सोनाली की लहेरिया लूटे ए राजा जी...के गानों पर लोग झूम उठे। एक से बढ़कर एक भोजपूरी गानों एवं होली खेले धनश्याम...आदि गानों पर खूब तालियां बजी। वहीं जैसे ही गायक छैला बिहारी स्टेज पर आए कि लोगों ने ताली बजाकर उसका स्वागत किया। छैला बिहारी के गानों पर भी लोग खुशी से झूम उठे। देर शाम तक संगीत संध्या का कार्यक्रम चलता रहा।

टोल फ्री नंबर जारी करने की मांग

मंच संचालन कर रहे जिला संघ के सचिव भरत भगत ने किसानों के लिए एक टोल फ्री नम्बर जारी करने की मांग अध्यक्ष से की। श्री भगत ने कहा कि पहले हमलोगों ने भय मुक्त व्यापार, स्वाभिमान के साथ व्यापार का नारा दिया था। अब भ्रष्टाचार मुक्त व्यापार इसमें जोड़ने का मैं अध्यक्ष से आग्रह करता हूं। इस मौके पर पवन चौधरी, बमबम चौधरी, इरशाद खान, मो. सरबुल, सुबोध केडिया, कटिहार से रीशू जायसवाल, अररिया से जितेन्द्र गोस्वामी सहित अन्य जिले के प्रतिनिधि समेत सैकड़ों उर्वरक विक्रेता मौजूद थे।

किसानों के हितों की रक्षा व निस्वार्थ भाव से समाज सेवा हमारा मूल उद्देश्य : कुशवाहा

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष निरंजन कुशवाहा ने कहा कि पूर्णिया जिला खुदरा उर्वरक,बीज कीटनाशक संघ की शुरुआत गुलाबबाग की सड़क पर एक क्रांति से हुई थी। 2017 में 10 दिनों के संघर्ष में यह संगठन बना। उन्होंने कहा कि उर्वरक विक्रेता व किसानों के हितों की रक्षा व निस्वार्थ भाव से समाज सेवा हमारा मूल उद्देश्य होगा। किसानों के लिए मिट्टी जांच केंद्र अप्रैल से शुरू होगा। श्री कुशवाहा ने कहा कि किसी भी संगठन में अनुशासन का बड़ा महत्व होता है। अध्यक्ष के निर्णय को सर्वोपरि मानकर दिन रात काम करना हर सदस्य की जिम्मेवारी है। हमलोग एकजुट रहेंगे तो कोई ऑफिसर कोई अन्य लोग हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे।

कला भवन प्रांगण में भव्य होली मिलन समारोह में बिहार के कई जिलों से जुटे संघ के जिलाध्यक्ष, सर्वसम्मति से हुआ चुनाव

कार्यक्रर्म प्रस्तुत करती इन्दु सोनाली

उवर्रक,बीज कीटनाशक सह कृषि सामग्री विक्रेता संघ के द्वारा होली मिलन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार ।

रविवार को बिहार राज्य खुदरा उवर्रक, बीज कीटनाशक सह कृषि सामग्री विक्रेता संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर निरंजन कुशवाहा का माला पहनाकर स्वागत करते सदस्य ।
खबरें और भी हैं...