- Hindi News
- National
- Purnia News Raheen39s Half Century Innings Was Wasted Daps Reached The Quarter Finals By 51 Runs
राेहन की अर्धशतकीय पारी हुई व्यर्थ, 51 रनों से जीत क्वार्टर फाइनल में पहुंचा डीएपीएस
ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए डीएपीएस स्कूल के सुमित बने मैन ऑफ द मैच
सुमित कुमार के ऑल राउंड प्रदर्शन के बदौलत डीएपीएस स्कूल की टीम ने पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (बी) को 51 रनों से हराकर 40वें जिला क्रिकेट जूनियर डिवीजन के क्वाटर फाइनल में जगह पक्की कर ली है। मैच के दौरान बल्लेबाजी में 20 रन और गेंदबाजी में 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लेने वाले डीएपीएस के सुमित को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
गुरुवार को शहर के डीएसए ग्राउंड में जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित 40वें जिला क्रिकेट लीग में जूनियर डिवीजन का 56वां मैच डीएपीएस स्कूल बनाम पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (बी) के बीच खेला गया। डीएपीएस की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। डीएपीएस स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करते निर्धारित 30 ओवर के मैच में 9 विकेट खोकर 205 रन बनाए। इसमें अभिषेक ने 36 रन, अनुराग ने 34 रन, करण ने 23 रन और सुमित ने 20 रन का योगदान दिया। वहीं गेंदबाजी में पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (बी) के गेंदबाज अबू बकर ने 6 ओवर में 26 रन देकर 2 विकट, अंकित जायसवाल ने 6 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट एवं रवि तेजा ने 6 ओवर 55 रन देकर 2 विकेट लिया।
हार नहीं टाल सकी रोहन व रहमान की बल्लेबाजी : 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला कोचिंग कैंप (बी) 30 ओवर के मैच में अपने सभी विकेट गवा के 154 रन ही बना पाई। बल्लेबाज रोहन मिश्रा ने 50 रन, अब्दुल रहमान ने 42 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में डीपीएस स्कूल की और से साकेत 6 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट, हर्षित 5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट लिए। 51 रन से मैच जीतकर 2 अंक हासिल करने के साथ साथ जूनियर डिवीजन के क्वाटर फाइनल में जगह बना ली। मैच के निर्णायक के रूप में अरविंद पशुपति व अरसलान बादशाह एवं स्कोरर में विकल्प कुमार थे। मौके पर अली खान, अखलेश सिंह,अविनाश बिट्टू, अजीत, विकाश कुमार, राजेश बैठा, सरजील असर, विनोद, विजय कुमार,रंजीत सिंह पप्पू, रतन पोद्दार, राजीव तिवारी, मंटू दा, किशोर यादव के साथ अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे। शुक्रवार को जूनियर डिवीजन में नेशनल क्रिकेट क्लब बनाम सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।
स्कोर कार्ड
{पहली पारी : बल्लेबाजी -डीएपीएस स्कूल- 30 ओवर में 09/205 रन( अभिषेक -36 रन,अनुराग - 34 रन,करण -23 रन ,सुमित - 20 रन)
गेंदबाजी -पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (बी) -(अबू बकर ने 6 ओवर में 26 रन देकर 2 विकट,अंकित जायसवाल ने 6 ओवर में 48 रन देकर 4 विकेट,एवं रवि तेजा ने 6 ओवर 55 रन देकर 2 विकेट )
{दूसरी पारी : बल्लेबाजी -पूर्णिया जिला क्रिकेट कोचिंग कैंप (बी) -30 ओवर में 10/154 रन ( रोहन मिश्रा- 50 रन,अब्दुल रहमान - 42 रन )
गेंदबाजी -डीएपीएस स्कूल- (साकेत ने 6 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट,हर्षित 5 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट सुमित 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट)
डीएसए ग्राउंड में जीत दर्ज करने के बाद मैदान में मौजूद डीएपीएस स्कूल के खिलाड़ी।