पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पूरे प्रदेश में बारिश, जमुई में 15 साल का रिकॉर्ड टूटा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के जिलों में शनिवार को कहीं दिनभर तो कहीं रुक-रुककर बारिश होती रही।

मौसम का बिगड़ा मिजाज 20 मार्च तक सुधरने वाला नहीं है। जमुई में पिछले 17 घंटे 29.8 एमएम बारिश हुई, जो पिछले 15 वर्षों में सर्वाधिक है। भागलपुर में बीते 24 घंटे में हुई बारिश ने पांच साल का रिकॉर्ड तोड़ा है। पांच वर्ष में पहली बार मार्च के दूसरे सप्ताह में इतनी बारिश हुई है। यहां 20 एमएम बारिश दर्ज की गई है। अररिया में 3.5 मिमी बारिश हुई। पूर्णिया में बारिश से 24 घंटे में 29 डिग्री से 6.5 डिग्री अधिकतम तापमान गिरा है। सहरसा में दिनभर में 6 मिमी बारिश हुई। मुंगेर में पांच साल बाद मार्च में 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। लखीसराय में पिछले दो दिनों में 30.6 एमएम बारिश हुई है। सुपौल में 24 घंटे में 5.2 डिग्री बारिश हुई। बांका में 17 एमएम बारिश हुई। कटिहार एवं आसपास के इलाके में पिछले चौबीस घंटे में 20 मिमी बारिश हुई है। मधेपुरा में शनिवार को 5.19 मिमी बारिश हुई। 14 मार्च तक अब तक यहां 20.24 मिमी बारिश हो चुकी है। उधर, रोहतास अौर सीवान में ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के ऊपरी हिस्से पर एक टर्फ रेखा बनी हुई है। साथ ही पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इससे तेज हवाओं के साथ बारिश होने की आशंका है। इसके साथ ही दिन के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। यह कोरोना की दृष्टि से नुकसानदेह है। क्योंकि 35 डिग्री से अधिक तापमान होने पर ही कोरोना का खतरा टलेगा।

कैमूर के कुदरा में बर्फबारी से खेत में गिरी गेंहू की फसल।
खबरें और भी हैं...