- Hindi News
- National
- Purnia News Ramnagar Cricket Club White Gold Defeated Galaxy Sporting Cricket Club Women By 65 Runs With Navneet39s Batting
नवनीत की बल्लेबाजी से रामनगर क्रिकेट क्लब (व्हाइट गोल्ड) ने गैलेक्सी स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब (महिला) को 65 रन से हराया
जिला क्रिकेट लीग के सब जूनियर डिवीजन के 20वें मैच में नवनीत की शानदार 51 रनों की पारी के बदौलत रामनगर क्रिकेट क्लब (व्हाइट गोल्ड) टीम ने गैलेक्सी स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब (महिला )को 65 रनों से हरा कर लीग मैच में दो अंक अर्जित किए।मैच के दौरान बेहतरीन बल्लेबाजी के कारण नवनीत को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
पिच एवं मैदान में पानी लगे रहने के कारण डीएसए ग्राउंड में आयोजित जूनियर डिवीजन का 55वां मैच सुभाष नगर वीर क्रिकेट क्लब बनाम एसआरडीएवी के बीच खेले जाने वाले मैच को रद्द कर दिया गया। मैच रद्द होने के कारण दोनों ही टीमों को एक -एक अंक से संतोष करना पड़ा। स्थानीय डीएसए ग्राउंड ,एम् रविवार को आयोजित सब जूनियर डिवीजन का 20वां मैच रामनगर क्रिकेट क्लब (व्हाइट गोल्ड) बनाम गैलेक्सी स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब (महिला) के बीच खेला गया। जिसमे रामनगर क्रिकेट क्लब (वाइट गोल्ड) ने 65 रनों से मैच जीतकर 2 अंक हासिल किए ।रामनगर क्रिकेट क्लब (वाइट गोल्ड) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर के मैच में अपने 6 विकेट खोकर 150 रन बनाए। रामनगर क्रिकेट क्लब (वाइट गोल्ड) के बल्लेबाज नवनीत ने 51 रन, शिव ने 38 रन एवं अभिजीत नॉटआउट रहते हुए 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गैलेक्सी स्पॉटिंग क्रिकेट क्लब (महिला )ने 15 ओवर में अपने 1 विकेट खोकर मात्र 85 रन ही बना पाई। मैच के निर्णायक के रूप में विमल मुकेश व अविनाश कुमार एवं स्कोरर में सरजील असर थे।मौके पर संघ के सदस्य जितेंद्र कुमार सिन्हा,नवीन घोष,अभिषेक ठाकुर,विनोद जी,मंटू दा,अभय कुमार बंटी, बबलू सहाय,पशुपति,अखिलेश सिंह,मनोहर,मंटू यादव के साथ अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे ।