पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जमीन विवाद की जांच करने पटराहा पहुंचे रानीगंज सीअो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अंचल कार्यालय एवं पटराहा गांव भी पहुंची थी टीम

34 डिसमिल जमीन विवाद मामले की जांच को लेकर रानीगंज थाना के एएसआई एवं सीअाे बीकोठी अंचल कार्यालय एवं पटराहा गांव पड़ताल करने पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड के पटरहा पंचायत के बाबू हेम्ब्रम पिता झाडू हेम्ब्रम द्वारा अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत परसा हाट में छोबनी देवी पति धोरका माझी की जमीन को अपने सहयोगियों की मदद से कब्जा कर लिया है। अपनी वास भूमि से बेदखल कर दी गई छोबनी देवी परिवार के साथ एक माह से खुले आसमान में रहने को विवश है।

पीड़ित छोबनी देवी द्वारा रानीगंज थाना और रानीगंज अंचल में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी। उसी क्रम में रानीगंज थाना के एएसआई सह मामले के आईओ दूधनाथ सिंह एवं रानीगंज अंचल अधिकारी रमन कुमार सिंह बीकोठी अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां अंचल निरीक्षक दिनेश पासवान के साथ पटरहा गांव जाकर दस्तावेज के संबंध में जानकारी लिया। इस बाबत पूछे जाने पर बीकोठी
अंचल सीआई दिनेश पासवान ने बताया कि पटरहा पंचायत में बाबू हेम्ब्रम के सभी दस्तावेज का मिलान किया गया है।

बीकोठी अंचल कार्यालय में जानकारी लेते रानीगंज सीओ व एएसआई।
खबरें और भी हैं...