भाजपा महामंत्री से रेखा भारतीय ने की मुलाकात
सीमांचल प्रवास के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव से रेखा भारतीय ने शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्थानीय स्तर पर पार्टी की वस्तु स्थिति से राष्ट्रीय महामंत्री को अवगत कराया। साथ ही पार्टी के प्रति महिला कार्यकर्ताओं के समर्पण को देखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव मे महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान विधान पार्षद दिलीप जयसवाल, राधा मोहन शर्मा तथा वरुण सिंह उपस्थित थे।
भूपेंद्र यादव से मुलाकात करती रेखा भारतीय।