करंट लगने से सेवानिवृत्त शिक्षक की गई जान
रूपौली |टीकापट्टी थानाक्षेत्र के गोरियर पट्टी श्रीमत्ता पंचायत के श्रीमत्ता गांव के सेवानिवृत्त सियाराम दास की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की प|ी गिरजा देवी ने बताया कि उनका पति चापाकल पर पानी लाने गए हुए थे। चापाकल में ही मोटर लगा हुआ था। अचानक पैर फिसल जाने के कारण से वह असंतुलित होकर मोटर के तार के संपर्क में आ गए।
परिजनों ने जब तक दौड़ कर मोटर की बिजली काटी, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घटनास्थल पर ही सियाराम दास की मौत हो गई। सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत की खबर सुनते ही पूरे पंचायत में शोक की लहर दौड़ गई। घटना की जानकारी मिलते ही सियाराम दास के अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ गया।