- Hindi News
- National
- Purnia News Rlsp Will Have A Historic District Workers Conference At Kalabhavan On 17th Ramesh Kushwaha
रालोसपा का 17 को कलाभवन में ऐतिहासिक होगा जिला कार्यकर्ता सम्मेलन : रमेश कुशवाहा
17 को कला भवन में आयोजित रालोसपा के जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह की तैयार जोर-शोर से चल रही है। रालोसपा के जिलाध्यक्ष रमेश कुशवाहा व रालोसपा के प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह कुशवाहा शुक्रवार को अपनी टीम के साथ धमदाहा का दौरा कर इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को पार्टी सुप्रीमो व पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा का भव्य स्वागत किया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री कुशवाहा ने बताया कि जिला कार्यकर्ता सम्मेलन सह मिलन समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गई है। इसकी सफलता के लिए धमदाहा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों का दौरा किया गया। क्षेत्र के दौरा में उनके साथ रालोसपा के प्रदेश महासचिव कैलाश सिंह कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, संतोष राय, उदय राय, दिलीप दास, रंजीत सिन्हा, ज्योतिष साह, सतीश साह समेत कई अन्य लोग शामिल थे।
जिलाध्यक्ष रमेश ने बताया कि सम्मेलन की तैयारी के लिए मीरगंज का वर्मा कॉलोनी, नीरपुर, बिशनपुर, चंद्ररही,अमारी कुकरऑन,बरकोना सहित कई पंचायतों में दौरा कर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों से गहन विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने लोगों से रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कला भवन पहुंचने की अपील की।
धमदाहा में रालोसपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जिलाध्यक्ष व अन्य।