संझाघाट कॉलेज के संयुक्त सचिव बने सत्यम
संयुक्त सचिव पद पर जीत के बाद सत्यम कुमार को बधाई देते छात्र।
धमदाहा | जन अधिकार छात्र परिषद के सत्यम कुमार गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज संझा घाट में छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध जीत हासिल की। यह जानकारी कॉलेज के चुनाव प्रभारी विजय कुमार रजक ने दी।
उन्होंने कहा कि जाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद पप्पू यादव के छात्र हित के कार्य से प्रभावित होकर जैसे बीएनएमयू और पटना विश्वविद्यालय में जन अधिकार छात्र परिषद के कई सीटों पर चुनाव जीता है। उसी तरह पूर्णिया विश्वविद्यालय में भी सभी सीटों पर जन अधिकार छात्र परिषद चुनाव जीतेगी। सत्यम कुमार चौधरी के निर्विरोध जीत पर पर छात्र नेता आयुष जयसवाल, रमन कुमार, सुमित कुमार, सागर कुमार शुभम कुमार, बंदना यादव दीपक पटेल दिलकुश जयसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जीत की बधाई दी।