पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंधिया का भाजपा में आने का निर्णय स्वागत योग्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया |कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के फैसले को जिला भाजपा प्रवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देखा था यह उसी की एक कड़ी है। उन्होंने कहा कि जबतक कांग्रेस में परिवारवाद है तबतक किसी का भला नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया एक प्रखर वक्ता और युवा हैं। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने ऐसे होनहार युवा को तलाश कर निकाला है। अब जल्द ही राजस्थान और एमपी की जनता को कांग्रेस से मुक्ति मिलेगी।
खबरें और भी हैं...