- Hindi News
- National
- Purnia News Secondary Teachers Union Delegation Met With Public Representatives Regarding Strike
हड़ताल के बाबत जनप्रतिनिधियों से मिला माध्यमिक शिक्षक संघ का शिष्टमंडल
बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्णिया के अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद यादव व सचिव डॉ. राम शरण मेहता के नेतृत्व में माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई पूर्णिया का शिष्टमंडल विधायक मो.आफाक आलम विजय कुमार खेमका,लेशी सिंह व महापौर सविता देवी से मिलकर उन्हें स्मार पत्र सौंपा। उपरोक्त सभी जन प्रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि हड़ताल खत्म कराने के लिए मुख्यमंत्री का ध्यान आकृष्ट कराने हेतु वे पत्र लिखेंगे। कसबा के विधायक मो.आफाक आलम ने बताया कि मुख्यमंत्री को सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए मांग को पूरा करने के लिए पत्र लिखे हैं और वे अविलम्ब वार्ता करने का आश्वासन भी दिए हैं। सभी जनप्रतिनिधियों से मिलने के बाद शिष्टमंडल के सदस्य जिला माध्यमिक शिक्षक संघ पूर्णिया नवरतन हाता पहुंचे।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए शोक सभा : बलदेव उच्च विद्यालय भवानीपुर के प्रभारी प्रधानाध्यपक विशेश्वर मंडल की हृदयगति रुक जाने से मौत पर उनके दिवंगत आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। सभी शिक्षकों ने उनके सरल और विनम्र स्वभाव की चर्चा की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर संघ के अध्यक्ष डॉ. अमरेन्द्र प्रसाद यादव, सचिव डॉ. राम शरण मेहता, प्रमंडल सचिव मो. शमीम अख्तर, प्रमंडल कार्यकारिणी सदस्य आलोक कुमार, नागमणि, नोमान, अमरदीप कुमार, मीनाक्षी, सीमा कुमारी, दिलीप कु.झा, आशीष कु.झा, संतोष पाठक, शिवेंद्र कुमार, निश्चल कुमार, सुनील कुमार दास, मो.अब्दुल गनी, शुभंकर सुमन, राजेश कु.मिश्रा, शशिकांत गुप्ता, सत्यम कुमार, आलोक कुमार, संजय कु. रजक, आलोक यादव आदि थे।
विधायक लेशी सिंह को स्मार पत्र सौंपता संघ का शिष्टमंडल।