- Hindi News
- National
- Purnia News Secondary Teachers Union Will Encircle The Dpo Establishment Today
माध्यमिक शिक्षक संघ डीपीओ स्थापना का आज करेगा घेराव
पूर्णिया|माध्यमिक शिक्षकों को फरवरी माह में किए गए कार्यों का वेतन भुगतान नहीं करने से शिक्षकों में रोष व्याप्त है। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. अमरेंद्र यादव ने बताया की 25 फरवरी से माध्यमिक शिक्षक हड़ताल पर हैं। वेतन रोकने मामले को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ धरना स्थल पर धरना प्रदर्शन करते हुए हड़ताली शिक्षकों का जत्था डीपीओ स्थापना का घेराव कर अपना बकाया वेतन भुगतान के लिए मांग पत्र सौपेंगी।