- Hindi News
- National
- Dhamdaha News Showing Fear Of Action The Government Wants To End The Strike
कार्रवाई का भय दिखा हड़ताल को खत्म कराना चाह रही है सरकार
सरकार के विरोध में धमदाहा में पुतला दहन करने से पूर्व एकजुट नियोजित शिक्षक।
धमदाहा | प्रशासन के तमाम अड़चनों के बाद भी राज्य संघ के आह्वान पर सोमवार को होलिका दहन के अवसर पर धमदाहा प्रखंड के सैकड़ों नियोजित शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीएम नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष नंदन वर्मा, शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आ के महाजन का संयुक्त रूप से पुतला दहन किया। इस दौरान धमदाहा शिक्षक संघ के प्रखंड समन्वयक गौतम कुमार ने कहा कि सूबे के सभी नियोजित शिक्षक बिहार सरकार के तानाशाही रवैया से त्रस्त आ चुकी है।
सरकार की उपेक्षा के कारण से पूरे सूबे में नियोजित शिक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। हड़ताल को खत्म करने के लिए सरकार शिक्षकों पर कार्रवाई का भय दिखा कर हमारी एकता को तोड़ना चाहती है लेकिन हम नियोजित शिक्षक मांग नहीं पूरी होने तक डटे रहेंगे। राज्य संघ के आह्वान पर होलिका दहन के अवसर पर पुतला दहन कर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया गया है।इस मौक सचिव सुबोध भगत, कोषाध्यक्ष हरिकिशोर सिंह, मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार, मनोहर सिंह आिद थे।