- Hindi News
- National
- Purnia News Strong Nation Building Ability By Building A Family In The Woman
नारी में घर-परिवार का निर्माण कर सशक्त राष्ट्र निर्माण की क्षमता
महिला दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल शिक्षकगण ।
पूर्णिया | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूर्णिया विश्वविद्यालय में बड़े ही हर्षोल्लासपूर्वक महिला दिवस समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वल्लित कर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकायाध्यक्ष डॉ गौरीकांत झा ने की। इस दौरान मंच संचालन डॉ निरुपमा राय के द्वारा किया गया। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर रीता सिन्हा, सेवानिवृत प्रधानाध्यापिका उच्च विद्यालय हरदा के अलावा किरण कुमारी अधिवक्ता, प्रो मिथिलेश कुमार मिश्र प्राचार्य पूर्णिया कॉलेज, पीयू कुलानुशासक प्रो डीके झा, प्रो बीनू पाठक, वार्ड पार्षद सरिता राय आदि उपस्थित थे। नारी सशक्तिकरण की महानता पर उपस्थित लोगों ने कई चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि हमारे शास्त्रों में स्त्रियों को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। हर पर्व त्योहार में उनकी विशेष महत्ता यूं ही नहीं होती है। नारी पूरे घर एवं परिवार का निर्माण कर एक सशक्त राष्ट्र निर्माण की क्षमता रखती हैं। महिला धरती से लेकर आकाश तक का सफर कर रही हैं। हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपना अमूल्य योगदान दिया है। झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, जीजीबाई, सरोजनी नायडू आदि महिलाओं का उदाहरण दिया गया। इस दौरान दर्जनों महिलाएं उपस्थित थी।