पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

उपाध्यक्ष पद पर छात्र जदयू प्रत्याशी रंजन कुमार निर्विरोध हुए निर्वाचित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीयू के सभी अंगीभूत कॉलजों में छात्र संघ चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया 7 मार्च को समाप्त हो गई है। डिग्री कॉलेज धमदाहा से छात्र जदयू ने 5 पदों पर प्रत्याशी उतारा था। इसमे उपाध्यक्ष पद पर रंजन कुमार ने छात्र जदयू प्रत्याशी के तौर पर अपना पर्चा दाखिल करवाया था। उपाध्यक्ष पद पर एक ही नामांकन होने के कारण से रंजन कुमार को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

अब डिग्री कॉलेज धमदाहा में छात्र जदयू के 4 प्रत्याशी अध्यक्ष पद पर मृत्युंजय कुमार महासचिव अभिषेक कुमार कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के लिए गुड्डू सोनी बच गए हैं। इसका चुनाव 14 मार्च को होगा। रंजन कुमार के निर्विरोध निर्वाचित होने पर छात्र जदयू पूर्णिया विश्वविद्यालय अध्यक्ष माणिक आलम ने उन्हें माला पहनाकर बधाई दी। माणिक आलम ने कहा कि छात्र जदयू के जीत की शुरुआत हो चुकी है। हमारे साथी पूर्णिया विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत कॉलेजों के सभी पैनल पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर बधाई देने वालों में छात्र जदयू जिलाध्यक्ष राजू मंडल, विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष धीरज झा, पिन्टू कुमार मेहता, दीपक कुमार, आशीष आनद, मुकेश कुमार, मंजर आलम, मो. जुबेर, अंकित झा, अन्नू झा, ट्विंकल कुमारी आिद है।

उपाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित रंजन कुमार को बधाई देते छात्र नेता।
खबरें और भी हैं...