- Hindi News
- National
- Purnia News Student Rjd Candidate Status Strong In Every College Mithilesh Das
छात्र राजद के प्रत्याशी की स्थिति हर कॉलेज में मजबूत : मिथिलेश दास
पूर्णिया विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर गुरुवार को राजद जिलाध्यक्ष मिथिलेश कुमार दास ने छात्र राजद के जिलाध्यक्ष संभव कुमार उर्फ अंकुर यादव एवं राजद के पदाधिकारियों की बैठक की।
बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष दास ने छात्र संघ चुनाव की तैयारी का जायजा लेने के साथ उपस्थित पदाधिकारी को चुनाव को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजद के प्रत्याशी की स्थिति हर कॉलेज में मजबूत है। छात्रों को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर भरोसा है और महाविद्यालय के छात्र राजद उम्मीदार को पूर्ण समर्थन देंगे। राजद मजबूती से विश्वविद्यालय महाविद्यालय के छात्रों की हक दिलाने का काम करेगी।
बैठक में युवा राजद के प्रदेश महासचिव अभय कुमार सिन्हा, श्वेता यादव, मनीष कुमार, नन्दनी कुमारी, आशिष कुमार, निक्की झा, अभिजीत कुमार, बिमल भारती, लुसी कुमारी, पियूष कुमार, इरफान, सरजिल आलम, मीठू बाबा, इश्तियाक आलम सहित सैकड़ों छात्र मौजुद थे।