- Hindi News
- National
- Purnia News Students39 Union Election Jap Candidates Won Unopposed In Biasi College
छात्रसंघ चुनाव : बायसी कॉलेज में निर्विरोध जीते जाप प्रत्याशी
अध्यक्ष पद पर निर्मल कुमार एवं एक काउंसिल मेंबर का चुनाव 14 को
बायसी कॉलेज में निर्विरोध विजयी हुए जाप कार्यकर्ता।
पूर्णिया | बायसी काॅलेज में छात्र संघ चुनाव में छह पदों में से चार पदों पर जन अधिकार छात्र परिषद के उम्मीदवार निर्विरोध चुनाव जीत गए। इसमें कॉलेज उपाध्यक्ष जीवन राय, महासचिव अंबेदकर, कोषाध्यक्ष आरिस रजा, संयुक्त सचिव मोनाजीर आलम चुने गए। अध्यक्ष पद निर्मल कुमार एवं एक काउंसिल मेंबर का चुनाव 14 मार्च को होगा। अन्य पदों पर छात्र परिषद ने परचम लहराया है। जन अधिकार छात्र परिषद ने ही सिर्फ नामांकन पत्र दाखिल किया था। इस जीत पर जन अधिकार पार्टी युवा परिषद के प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव ने सभी निर्विरोध जीते हुए छात्र नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह अभी तो शुरुआत है।
जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के कामों को देखते हुए विश्वविद्यालय के सभी काॅलेज में अपनी जीत दर्ज करेंगे। श्री यादव ने कहा कि इस जीत से अंदाजा लगाया जा सकता है कि विरोधी छात्र संगठनों की क्या स्थिति है।
निर्विरोध निर्वाचित होने वाले नेताओं को बधाई देने वालों में जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष इस्राइल आजाद, युवा परिषद जिलाध्यक्ष अरुण यादव, छात्र परिषद अध्यक्ष सुमीत यादव, विवि अध्यक्ष नितेश गुप्ता, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष डब्लू खान, अभिषेक यादव, सयुब आलम, करन कुमार, अनिल राय, अरसद शेख, मोनू सिंह समेत कई अन्य मौजूद थे।