पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Teramapanth Will Register Name In Limca Book Of Records At Mahila Mandal Bike Rally

तेरापंथ महिला मंडल बाइक रैली में लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड में कराएगा नाम दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मसम्मान जागृत करने के लिए गुलाबबाग तेरापंथ भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक विजय खेमका मौजूद थे।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। विधायक विजय खेमका ने रैली में शामिल दुपहिया वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गुंजा बेगानी ने बताया कि बाइक रैली में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में सूचीबद्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है। मोटरसाइकिल रैली का नेतृत्व अंकिता संचेती ने किया। इसके बाद 25 स्कूटी पर सवार कन्याएं व महिलाएं शामिल रही।

इसके अलावा सभी सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी हुई महिला संगठन व महेश्वरी महिला मंडल, खाटू श्याम महिला मंडल, नारायणी महिला मंडल, बाबा रामदेव मंडल, गायत्री मंडल, सभी संस्थाओं ने इस रैली में अपनी सहभागिता दी। उप महापौर विभा कुमारी, श्याम मंडल के अजय खेमका, सभा के उपाध्यक्ष सुशील संचेती, मंत्री कमल पुगलिया, युवक परिषद के मंत्री भरत दूगड़ समेत अन्य ने इस रैली में अपनी पूरी सहभागिता दी।

तेरापंथ महिला मंडल की सदस्य।
खबरें और भी हैं...