तेरापंथ ने प्रेरणा सम्मान से महिलाओं को किया सम्मानित
महिलाओं को दो सम्मान तभी प्रगति करेगा हिन्दुस्तान के नारे से शहर। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सशक्तिकरण रैली का आयोजन किया गया था। रैली तेरापंथ भवन भट्ठा बाजार होते हुए आरएनसाव चौक से गुजर कर पुन: तेरापंथ भवन पहुंच समाप्त हुई। रैली में छोटे बालक एवं बालिकाओं ने भी इस रैली में भाग लिया। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल भट्ठा बाजार मधुबनी की ओर से बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ के साथ-साथ महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलना चाहिए।
तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष राजुल वैद्य और मंडल की मंत्री इंद्रा ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भट्टा बाजार स्थित तेरापंथ भवन में महिला सम्मान कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रुप में वार्ड पार्षद सरिता राय, चंदा देवी कोठारी, किरण देवी नाहर, शोभाग देवी कोचर मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान किरण देवी नाहर एवं शोभाग देवी कोचर को महिला सम्मान से सम्मानित किया गया और वार्ड संख्या-22 की वार्ड पार्षद सरिता राय एवं चंदा देवी कोठारी को प्रेरणा सम्मान देकर सम्मानित महिला मंडल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुवात महिला मंडल की महिला द्वारा गीत गाकर किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने बारी-बारी से महिला सशक्तिकरण पर अपने अपने विचार रखे। आयोजन में महिला मंडल की अध्यक्ष राजुल वैद्य, उपाध्यक्ष स्वातीना, मंत्री इंद्रा, उपमंत्री नीलू कोचर सहित महिला मंडल की दर्जनों महिला शामिल थी।
वार्ड पार्षद सरिता राय एवं चंदा कोठारी को प्रेरणा सम्मान दिया
तेरापंथ भवन भट्ठा बाजार में महिला सशक्तिकरण रैली के दौरान उपस्थित महिलाएं।