पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गोलीबारी में घायल कपड़ा व्यवसायी अनमोल की मौत, 3 घंटे एनएच जाम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जानकीनगर पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार कर कर रही है पूछताछ

जानकीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम चकमका बाजार में हुई गोलीबारी में घायल कपड़ा व्यवसायी अनमोल शाह की इलाज के दौरान बुधवार की देर रात मौत हो गई। मौत के बाद गुरुवार दोपहर 12 बजे आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने आजाद चौक के पास एनएच-107 को जाम कर दिया। लगभग 3 घंटे तक जाम के कारण से यातायात बाधित रहा। परिजन गोलीकांड में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ कड़ी सजा दिलवाने की मांग कर रहे थे।

सड़क जाम की सूचना मिलने की खबर मिलते ही अंचलाधिकारी अर्जुन कुमार विश्वास और थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल पहुंचे और काफी मशक्क्त के बाद जाम को छुड़वाया। थानाध्यक्ष और अंचलाधिकारी ने बताया कि मृतक व्यवसायी की प|ी नंदनी देवी के फर्द बयान के आधार पर पुलिस राजवाड़ी गांव निवासी उमेश यादव और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर मामले में पूछताछ कर रही है। साथ ही साथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। प्रशासन से जानकारी के बाद लोगों का आक्रोश कम हुआ।

बताते चलें कि सोमवार की शाम बाइक सवार दो अपराधियों ने दुकान बंद कर घर लौट रहे चकमका निवासी कपड़ा व्यवसायी अनमोल शाह के पेट में गोली मारकर घायल कर दिया था। इसके बाद से पूर्णिया में एक निजी अस्पताल में उन्हें भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

आजाद चौक के पास एनएच107 को जाम कर करते गुस्साए परिजन और ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...