पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kothi News The Dictatorship Of The Government Will Not Be Able To Last Long It Will Take Power Only After Agreeing To Its Demand

सरकार की तानाशाही ज्यादा दिन नहीं चल पाएगी, अपनी मांग मनवाकर ही लेंगे दम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकोठी में नियोजित शिक्षकों ने पुतला दहन कर जताया विरोध

होलिका दहन के दिन सोमवार को बीकोठी प्रखंड के हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री कृष्ण नंदन प्रसाद वर्मा एवं शिक्षा विभाग के अपर सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया।

बीकोठी प्रखंड संसाधन केंद्र में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के बैनर तले हड़ताल के 22 वें दिन प्रखंड संयोजक पंकज जायसवाल के नेतृत्व में हड़ताली शिक्षकों बस स्टैंड चौराहा पहुंचा। जहां हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार, शिक्षा मंत्री बिहार कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा एवं शिक्षा विभाग अपर सचिव आर के महाजन का पुतला दहन किया । इस अवसर पर शिक्षक साथियों को संबोधित करते हुए शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रखंड संयोजक सह प्रारम्भिक शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार के दमनात्मक कार्य के विरुद्ध सभी साथी शिक्षक धैर्य के साथ डटे रहे।सरकार की तानाशाही ज्यादा दिन नही चल पाएगी। हमारी जायज मांगो को ज्यादा दिन अनसुना नही किया जा सकता और हम अपनी मांगों को मनवा कर ही दम लेंगे। आज 22 दिन होने के बावजूद सरकार के द्वारा सार्थक वार्ता नहीं कर हड़ताल तोड़ने का प्रयास नहीं किया जा रहा है और 4 लाख नियोजित शिक्षक के परिवार बच्चे कुल मिलाकर 25 लाख बिहारी इस बार होली नहीं मना पाएंगे इसके जिम्मेदार भी मुख्यमंत्री हैं।

कार्यक्रम में दौरान सचिव अमित सिंह ,जिला सचिव विकास यदुवंशी, जिला अध्यक्ष आलोक कुमार, जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम रमन, प्रभारानी, राधा रमन, निशांत कुमार, पिंकी कुमारी, उषा कुमारी, मृत्युंजय सिंह, सुधाकर नारायण यादव, गणेश पासवान, संजय कुमार, मनोज कुमार, रणधीर कुमार, शोभानंद पासवान, अजय कुमार ठाकुर, जवाहर भारती, अमर कुमार, दिनेश राम, रामचंद्र शाह, प्रमोद चौपाल, कन्हैयालाल मंडल, दयानंद दिलेर, राधारमण गुप्त, जयशंकर राम, विमल कुमार, अरुण कुमार, गौतम गोविंद, शंकर कुमार, रामचंद्र मंडल, ढोलन रजक, संतोष पासवान, गजाधर मंडल, जीवन कुमार, कन्हैयालाल मंडल, प्रमोद चौपाल, आदि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।

बीकोठी के बस स्टैंड चौराहा पर पुतला दहन के बाद आक्रोश प्रदर्शन करते नियोजित शिक्षक।
खबरें और भी हैं...