कोर्ट पहुंचेगा आंचलिक कार्यालय के विलय का मुद्दा
पूर्णिया स्थित आंचलिक कार्यालय के विलय का मामला एक फिर गरमाता नजर आ रहा है। आंचलिक कार्यालय के विलय के निर्णय काे रद्द करने के लिए पिछले कई सप्ताह से पीएम, सीएम, बैंक प्रबंधन सहित वित्तमंत्री तक को दर्जनों बार पत्र भेजे गए। किंतु उनकी ओर से किसी भी प्रकार की झूठा आश्वासन देकर गुपचुप तरीके से पूर्णिया एसबीआई आंचलिक कार्यालय को भागलपुर में विलय के निर्णय को अंतिम रुप दे दिया। उक्त जानकारी वॉयस ऑफ पूर्णिया के कुमार मनोरंजन दी। उन्होंने स्पष्ट रुप से कहा कि चाहे कुछ भी हो जाए पूर्णिया की जनता पूर्णिया आंचलिक कार्यालय का विलय भागलपुर में किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा चाहे उसके लिए सर्वोच्च न्यायालय तक का दरवाजा क्यों न खटखटाना पड़े।
श्री मनोरंजन ने आंचलिक कार्यालय के विलय का गलत निर्णय लेने का आरोप एसबीआई बैंक प्रबंधक पर लगाया है। साथ ही उन्होंने बैंक प्रबंधक द्वारा लिए गए गलत निर्णय के खिलाफ बहुत जल्द कोर्ट में केस करने की बात भी कही है। उन्होंने यह भी बताया कि कोरोना के संक्रमण को लेकर धरना को स्थगित कर दिया गया है।