पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kothi News The Need To Unite And Form An Organization For Women39s Empowerment

महिला सशक्तीकरण के लिए एकजुट होकर संगठन बनाने की जरूरत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बीकोठी | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौरीपुर परसा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रीना देवी ने किया। इस अवसर पर संयुक्त मजदूर सम्मेलन की महिला अध्यक्ष रुक्मणी देवी ने कहा कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के हक अधिकार के लिए मनाया जाता है। कामो देवी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए सभी महिलाओं को एकजुट होकर संगठन बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनियन के सचिव मोहम्मद सहीम ने कहा कि महिलाओं का योगदान और उपलब्धियां समाज और देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि महासचिव मोहम्मद बदरुद्दीन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के साथ भेदभाव हो रहा है, उसे योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। क्षेत्रीय संगठक दिनेश शर्मा ने कहा कि ज्योतिबा फुले, फातिमा शेख, सुधा ताई वरदे, प्रमिला दंडवते पूरे देश के महिलाओं के लिए प्रेरणा के स्रोत बताते हुए कहा कि इन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए पूरे देश में घूम-घूम कर समाज को जगाने का काम किया है।
खबरें और भी हैं...