पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News The Price Of Maize Reduced From 2400 To 12 Hundred Is Worrying

मक्के की कीमत ~ 2400 से घटकर 12 सौ होना चिंताजनक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

किसानों द्वारा उपजाए गए मक्का की कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 1200 पर आ जाना बहुत ही चिंताजनक है। मक्के कीमत घटने से कोसी क्षेत्र के सभी किसानों के साथ धोखा करने का आरोप बिहार किसान मजदूर संघ ने विज्ञप्ति जारी कर लगाया।

जिलाध्यक्ष शक्तिनाथ यादव ने बताया कि फरवरी माह के अंतिम तक मक्के की कीमत 2400 रुपये प्रति क्विंटल थी, लेकिन जैसे ही किसानों ने अपनी नई फसल मंडी में भेजना शुरु किया 10 दिन के भीतर कीमत सीधे घटकर आधी कर दी गई। इससे किसान पूरी तरह से हतोत्साहित हो चुके हैं। संघ के संरक्षक अनिरुद्ध मेहता ने बताया कि सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ऐसे में आखिर किसान आत्महत्या नहीं करेगा तो और क्या करेगा। उन्होंने बताया कि सरकार एवं मक्के से जुड़े हुए उद्योगपति की सोची समझी साजिश है। किसान ही देश के अन्नदाता है और उनका ही अन्न छिन लेना किसी घोर साजिश से कम नहीं है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि किसानों का लागत मूल्य एवं दिए गए समय और मेहनत को देखते हुए मक्का का मूल्य निर्धारण किया जाए। साथ ही मक्के की कीमत 2500 सौ रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग सरकार से की है।

खबरें और भी हैं...