- Hindi News
- National
- Purnia News The Road From The Taxi Stand To The Municipal Corporation Is Dilapidated
टैक्सी स्टैंड से नगर निगम जाने वाली सड़क जर्जर
शहर के टैक्सी स्टेंड चौक से नगर निगम जाने वाली सड़क जर्जर हाे चुकी है। पिछले कई वर्षों इस सड़क की हालत ऐसी ही पड़ी हुई है। सड़क की मरम्मत एवं निर्माण पर किसी का भी ध्यान अभी तक नही पड़ा है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों को आना जाना होता है। विद्यालयों एवं काॅलेज जाने वालों छात्रों को इसी सड़क होकर जाना पड़ता है।
जर्जर सड़क होने के कारण दुपहिया वाहन चालक को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। पिछले कई सालों से स्थानीय लोग सड़क निर्माण की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन आजतक किसी ने भी सड़क निर्माण के बारें में काेई ठोस कदम नहीं उठाया है। जर्जर सड़क के कारण से आसपास के दुकानदारों में भी आक्रोश है।