पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भाग रहे चोर को चंपानगर से किया गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

तीन पंचायतों में विकास योजनाओं का जायजा

रुपौली | नेशनल लेवल मॉनिटर की टीम ने प्रखंड के धूसर टिकापट्टी ,कोयली सिमरा पश्चिम और लक्ष्मीपुर गिरधर पंचायतों में जाकर पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं का जायजा लिया। टीम का नेतृत्व अर्पणा भट्ट कर रही थी। जांच टीम ने मुख्य रूप से मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड, आवास योजनाओं के साथ ही स्वयं सहायता समूह के कार्यकलाप का बारीकी से जांच की। वहीं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाओं से बननेवाली सड़कों का भी स्थल निरीक्षण कर गुणवत्ता के तह तक जाने का प्रयास किया। टीम लीडर अर्पणा भट्ट ने कोयली सिमरा पश्चिम पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में गड़बड़ी पर आवास सहायक को डांट लगाई।

महिलाओं ने निकाली जागरूकता रैली

रुपौली | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टीकापट्टी में महिलाओं ने हाथों में बैनर पोस्टर लेकर जागरूकता रैली निकाली। जिसका नेतृत्व धूसर टीकापट्टी पंचायत की मुखिया शांति देवी कर रही थी। रैली थाना चौक से निकल कर टीकापट्टी के विभिन्न चौक चौराहों से गुजरते हुए श्री कालिका हिन्दी नाट्य समिति के मंच तक पहुंची।

पकड़िया ने धरहर को हराकर जीता खिताब

धमदाहा | पकड़िया की टीम ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में धरहर को 1-0 से हराकर धर्मपुर चैंपियन ट्राफी का खिताब जीत लिया। धर्मपुर मानव कल्याण संस्थान के सौजन्य से मोगलिया पूर्णदाहा पूर्व पंचायत के धरहर जमुनिया में गांव में आयोजित धर्मपुर चैंपियन ट्राफी (फुटबॉल) का रोमांचक फाइनल मैच धरहर और पकड़िया टीमों के बीच खेला गया।

घात लगाकर बैठे विरोधियों ने किया जख्मी

रुपौली | रुपौली थाना क्षेत्र के तीनटंगा गांव के दिनेश मंडल अपने घर से बासा जा रहा था। पूर्व से घात लगाकर बैठे पुराने विरोधियों ने रास्ते मे ही घेरकर मारपीट कर अधमरा कर दिया। होहल्ला सुनकर जब आसपास के खेत में काम करने वाले लोग दौड़े तो पिटाई करने वाले भाग गए। घायलावस्था में स्थानीय लोगों ने दिनेश मंडल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल रुपौली पहुंचाया। रुपौली थाना के दरोगा रमेश कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिला है जांचोपरांत उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

होली को ले रुपौली पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रुपौली | होली की पूर्व संध्या पर रुपौली पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नवनियुक्त थानाध्यक्ष मनोज कुमार कर रहे थे। फ्लैग मार्च रुपौली थाना चौक से होते हुए बिरौली बाजार सहित सभी पंचायतों से होकर गुजरा। मौके पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि जो होली के रंग में भंग डालने की कोशिश करेगा उसके साथ पुलिस सख्ती से निपटेगी।

15 लीटर देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

केनगर | केनगर थाना पुलिस ने शनिवार की रात्रि गश्ती के दौरान एक व्यक्ति को 15 लीटर देशी चुल्हाई शराब के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया गुप्त सूचना मिली थी कि केनगर रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति शराब का धंधा करता है। गश्ती दल जब वहां पहुंचकर छापामारी की तो दुलारचंद ऋषि के पास से 15 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद किया गया। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

भारतीय योग संस्थान ने खेली फूलों की होली

बच्चों के विकास में अच्छे स्कूल का बड़ा महत्व

पूर्णिया | सहायक खजांची हाट थाना क्षेत्र के फोर्ड कंपनी स्थित सिटी कार्ट के सामने से बाइक की चोरी कर भाग रहे एक चोर को लोगों ने पीछाकर पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाइक चोरी कर भाग रहे चोर मानू कुमार को चंपानगर से पकड़ा गया। सहायक खजांची हाट थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए बाइक चोर से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में बाइक चोर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की संभावना है।

पूर्णिया | पॉलीटेक्निक चौक स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज प्रांगण में भारतीय योग संस्थान पूर्णिया के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का अायोजन किया गया। इस मौके पर लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस मौके पर वेणी प्रसाद पाटोदिया, विमल कोचर, अजय कुमार सिंह, डाॅ एसके सिन्हा, अजीत लाल, कैलाश मंडल, स्वाति वैश्यंत्री आदि लोग उपस्थित थे। लोगों ने जिलेवासियों को प्रकृति के साथ रंग खेलने का संदेश दिया।

पूर्णिया | बच्चों के सर्वांगीण विकास में अच्छे स्कूल का बड़ा महत्व होता है। इसके लिए योग्य शिक्षक व अच्छा वातावरण मायने रखता है। ये बातें एनएच-31 बायपास स्थित माधोपाड़ा में स्कूल पाठशाला के उदघाटन मौके पर एसडीओ डा. बिनोद कुमार ने कही। स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार चौधरी ने बताया कि पाठशाला में सीबीएसई पैटर्न पर नर्सरी से क्लास दश तक की पढ़ाई योग्य शिक्षकों के द्वारा कराई जाएगी। यहां बच्चों के सर्वांगीण विकास पर फोकस रहेगा। एएसपी रामानंद कौशल,जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद यादव,आेंकार झा,रंजन कुमार समेत शहर के गणमान्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...