पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दरवाजे पर रखी बाइक की हुई चोरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अमौर | अमौर थाना क्षेत्र में सक्रिय चोर उच्चकों ने बालूगंज गांव में दरवाजे पर रखी एक अपाची बाइक चोरी कर ली। इस संबंध में बालूगंज निवासी मुकेश कुमार पिता बुधन मंडल द्वारा अमौर थाना में बाइक चोरी का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है। आवेदन में कहा गया है कि वह प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की रात्रि 10:00 बजे अपने दरवाजे पर बाइक लगा कर घर में सो गया था। सुबह उठकर देखा तो दरवाजे पर से बाइक गायब थी, जिसे किसी चोर उच्चकों ने चोरी कर ली। यह बाइक उसके जीजा अजय कुमार विश्वास ग्राम बनकोरा, थाना अमौर के नाम से है।
खबरें और भी हैं...