- Hindi News
- National
- Purnia News There Was Partial Silence In The Market On The Second Day Of Holi
होली के दूसरे दिन बाजार में रहा आंशिक सन्नाटा
पूर्णिया| होली के दूसरे दिन सुबह से बहुत सारी दुकानें बंद देखी गई। बाजरों में चहल-पहल भी अन्य दिनों की तुलना में बहुत ही कम देखा गया। शहर के बहुत सारे एटीएम आज भी बुधवार को बंद पाए गए, जबकि खुले एटीएम एक भी आदमी नजर नहीं आया। शहर के आरएनसाव चौक से भट्ठा बाजार तक में आंशिक रूप से ही दुकानें खुली रही। शहर के अंबेडकर अंबेदकर मार्केट स्थित प्रियांशु फोटो शॉप के प्रशांत कमल ने बताया कि सुबह से दोपहर 3 बजे तक एक काम नही आया है। अन्य दुकानदारें के पास भी यही स्थिति देखने को मिली।