पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News There Will Also Be Isolation Ward In Sub Division Hospital Including Sadar Hospital

सदर अस्पताल सहित सब-डिविजन हाॅस्पिटल में भी होगा आइसोलेशन वार्ड

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिलाधिकारी राहुल कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को कोरोना वायरस को ले जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में बाहर से आने वाले लोगों को निगरानी के लिए सदर अस्पताल के साथ अनुमंडल अस्पताल में भी आइसोलेशन वार्ड का निर्माण करवाया गया है। पूर्णिया में बाहर से जो लोग आए थे उनकी 14 दिनों तक निगरानी की गई है। उनमें संक्रमण के एक भी लक्षण नहीं पाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि मांस, मछली और अंडा खाने से कोरोना का संक्रमण नहीं फैलता है। मांस मछली को अच्छी तरह से पका कर खाने से कोई नुकसान नहीं पहुंचता है। भीड़ भाड़ वाले जगहों या सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करना चाहिए। सामान्य सर्दी खांसी का कोरोना वायरस से कोई संबंध नहीं है। बाहर से आने वाले लोगों में जांच के लिए अस्पताल में पर्याप्त व्यवस्था है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। जिला स्तरीय बैठक के दौरान अपर समाहर्ता मो. तारीक इकबाल, डीपीएम जिला स्वास्थ्य समिति, डब्लूएचओ के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, डीपीओ आइसीडीएस, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के अलावा डीपीआरओ मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...