- Hindi News
- National
- Amur News Three Arrested Including Woman Involved In Illegal Liquor Business 30 Liters Of Country Liquor Recovered
अवैध शराब के धंधे में संलिप्त महिला समेत तीन गिरफ्तार, 30 लीटर देशी शराब बरामद
अमौर थाना क्षेत्र में होली के अवसर पर रविवार देर रात थाना पुलिस और उत्पाद विभाग के द्वारा मद्यनिषेध अभियान के तहत सघन पुलिस छापेमारी अभियान चलाया। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव एवं उत्पाद विभाग टीम के संयुक्त नेतृत्व में थाना क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर हुई पुलिस छापेमारी में अवैध शराब के धंधे में संलिप्त महिला समेत तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है ऊर 30 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया गया है।
थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि सर्वप्रथम अमौर थाना क्षेत्र के पहड़िया संथालटोला में पुलिस ने छापेमारी की जहां मसोमात मैनु हेम्ब्रम पति टुन्नी मुर्मू को 10 लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके बाद पुलिस छापेमारी दल ने मच्छटा गांव में छापेमारी की, जहां ग्रामवासी गणेश मुर्मू की बेटी अनी मुर्मू को 20 लीटर अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसी स्थान पर शराब के नशे में धुत एक अन्य व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया । गिरफ्तार अभियुक्त राजू हेम्ब्रम पिता थब्रु हेम्ब्रम ग्राम फुलवारी थाना रौटा का निवासी बताया गया है। अमौर थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव के साथ पुअनि विजेन्द्र यादव, सअनि शमसूद्दीन अंसारी, शंभु कुमार यादव, मेघनाथ उड़ांव, सशस्त्र पुलिस बल, महिला पुलिस बल, उत्पाद विभाग के टीम एवं की टीम शामिल थे ।
छापेमारी में सैलून के दराज व बाइक की डिक्की से 9 बोतल शराब मिली
अमौर|अमौर थाना क्षेत्र में मंगलवार को होली दिन हुई पुलिस छापेमारी में गेरूआ चौक के एक सैलुन दुकान की दराज व दुकान के आगे खड़ी बाइक की डिक्की से 375 एमएल का 09 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। थानाध्यक्ष विजय कुमार यादव ने बताया कि वे मंगलवार को होली के दिन अन्य पुलिस अधिकारी व सशस्त्र पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। भ्रमण के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गेरूआ चौक में एक सैलुन दुकानदार मिथिलेश ठाकुर ग्राम भवानीपूर द्वारा चोरी छिपे शराब बेचने का धंधा किया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त सैलून में छापेमारी की तो सैलून के एक दराज से 375 एमएल का 06 बोतल इम्पोरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुआ है। पुलिस को आते देख सैलून मालिक मिथिलेश ठाकुर पतली गली से कहीं सरक गया, वहीं पुलिस ने उक्त सैलून के आगे एक हीरो ग्लैमर बाइक खड़ी थी, जिसका नंबर (बीआर 11 जेड 6128) की तलाशी ली। पुलिस फरार सैलुन मालिक एवं बाइक चालक सह मालिक की तलाश सरगर्मी के साथ कर रही है ।
15 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
पूर्णिया| होली को लेकर मधुबनी टीओपी पुलिस ने मंझली चौक स्थित ऋषभ सिन्हा के घर में छापेमारी कर 19 लीटर विदेशी शराब के साथ उसे गिरफ्तार किया। पूछे जाने पर मधुबनी टीओपी प्रभारी शैलेन्द्र कुमार पांडेय ने बताया कि विदेशी शराब मामले में ऋषभ सिन्हा व मोहित सिन्हा पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होली के मौके पर ऋषभ सिन्हा अपने घर में विदेशी शराब का स्टॉक कर चोरी छिपे इसे बेचता है।
अमौर में मद्यनिषेध अभियान के तहत छापेमारी करते पुलिस अधिकारी व उत्पाद विभाग की टीम।