पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे सुविधा बहाल करने को ले 19 से शुरू होगा तीन दिवसीय धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया |नागरिक संघर्ष समिति की समीक्षात्मक बैठक रविवार को दिन के 2 बजे कोर्ट स्टेशन स्थित समिति कार्यालय में की जाएगी। बैठक में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया जाएगा। इसमें विभिन्न मांगों को ले वरीय नागरिक समिति की ओर आगामी 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लगातार धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। उक्त जानकारी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुप शरण के द्वारा दी गई। इस दौरान वरीय नागरिक समिति पूर्णिया प्रमंडल के अध्यक्ष केशव कुमार गिरी ने बताया कि कोर्ट स्टेशन की बदहाली को ले कई बार रेलवे डीआरएम समस्तीपुर एवं मुख्य अभियंता हाजीपुर जोन को लिखित रुप में दिया गया है।

पूर्व डीआरएम एवं वर्तमान डीआरएम अशोक माहेश्वरी से कोर्ट स्टेशन की बदहाली की शिकायत की गई। श्री गिरी ने बताया कि पूर्व से लेकर वर्तमान डीआरएम तक कोर्ट स्टेशन की स्थिति में सुधार के कई आश्वासन दिए। लेकिन आजतक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जानकी एक्सप्रेस तथा पटना जाने वाली ट्रेन का एक्सटेंशन पूर्णिया जंक्शन को मार्च 2020 तक करने का अाश्वासन भी दिया गया था। लेकिन इस दिशा में कोई कार्य होते अभी तक नही देखा गया है। वर्तमान डीआरएम अशाेक माहेश्वरी द्वारा 15 नवंबर 2019 तक निर्मित शौचालय एवं ऊपरी पैदल पथ का निर्माण होने की बात भी उनके द्वारा की गई थी। जिसे आजतक पूरा नहीं किया जा सका है।
खबरें और भी हैं...