पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Thursday Is The Hottest Day Of March The City Temperature Reaches Above 30 Degrees

गुरुवार मार्च का सबसे गर्म दिन, 30 डिग्री के पार पहुंचा शहर का तापमान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मार्च के शुरुआती दिनों में ही मौसम ने करवट बदली है और सूर्य देवा का मिजाज थोड़ा गरम हुआ है। इसी का नतीजा है कि गुरुवार मार्च महीने का सबसे गर्म दिन रहा। वायुमंडल के बढ़ते दबाव के कारण से पिछले 24 घंटे के अंदर शहर के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री का इजाफा हुआ है।

वहीं न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बुधवार को आंशिक रूप में बादल के बाद गुरुवार सुबह से ही तेज धूप और गर्मी से लोग बेहाल रहे। गुरुवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री दर्ज किया गया जो बुधवार के न्यूनतम तापमान से 1.5 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं शहर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया जो इस साल मार्च महीने में सबसे ज्यादा है। वहीं गुरुवार की सुबह वायुमंडल की आर्द्रता 69 प्रतिशत थी जो शाम के समय 61 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं मौसम विभाग के द्वारा एक बार फिर से 48 घंटे का अलर्ट जारी किया है। इसका प्रभाव शनिवार तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ-साथ धूल भरी आंधी, बिजली कड़कने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम केंद्र के सहायक वैज्ञानिक वीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि वायुमंडल में आर्द्रता कम रहने के कारण से मौसम शुष्क रहा और ज्यादा गर्मी देखने को मिली। वर्तमान में स्थानीय वायुमंडल का दबाव बढ़ रहा है। अगले 48 घंटे के अंदर मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल सकता है।

अचानक बढ़ी गर्मी से दिन भर परेशान रहे लोग

तापमान में इजाफा के कारण से बढ़ी गर्मी से दिन भर लोग परेशान दिखे। धूप और गर्मी से बचने के लिए अभी से इंतजाम करते देखे गए। मौसम केंद्र के प्रभारी एसके सुमन ने बताया कि इससे पहले भी मौसम विभाग के द्वारा 10 मार्च को भी अलर्ट जारी किया था। लेकिन दक्षिण बिहार के रास्ते बंगाल की तरफ एक टर्फ का निर्माण हुआ और दक्षिण बिहार की तरफ बारिश हुई लेकिन उत्तरी बिहार में ऐसा नहीं हुआ लेकिन एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। प्री मानसून का सीजन रहने के कारण से आने 48 घंटे के अंदर फिर से वायुमंडल के दबाव में उतार चढ़ाव के कारण से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

आने वाले दिनों में तापमान में ऐसे होगा उतार-चढ़ाव

दिन न्यूनतम अधिकतम तापमान

13 मार्च 19.0 31.0

14 मार्च 17.0 26.0

15 मार्च 16.0 29.0

16 मार्च 15.0 31.0

17 मार्च 16.0 30.0

18 मार्च 16.0 30.0

चैत शुरू होते ही गर्मी ने आहट दे दी है। गर्मी को देखते हुए लोग अपने साथ पानी की बोतल लेकर चलने लगे हैं।
खबरें और भी हैं...