पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो थाना क्षेत्र से गोलीकांड का दो अभियुक्त धराया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बनमनखी/जानकीनगर | दो दिनों के भीतर अनुमंडल के जानकीनगर एवं बनमनखी थाना क्षेत्र में हुए गोलीकांड में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है। पहली घटना सोमवार संध्या जानकीगर थाना के चकमका में सड़क पुल के पास घटी। व्यवसायी अनमोल साह दुकान बंद कर अपने पुत्र के साथ घर जा रहे थे। महाराजगंज वन तथा गंगापुर पंचायत के बॉर्डर पर अवस्थित सड़क पुल के पास पूर्व से घात लगाए अज्ञात अपराधकर्मियों नेे व्यवसायी पर गोली चला दी। गोली व्यवसायी के पेट में लगी, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बनमनखी में भरती कराया गया। इधर मंगलवार को आपसी विवाद में बनमनखी के बेला गांव में एक युवक ने गोली चला दी। गोली व्यापारी अजय कुमार मल्लाह के पैर में लगी।
खबरें और भी हैं...