पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गृह रक्षक के साथ नशे की हालत में मारपीट कर फाड़ी वर्दी, गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंपानगर | चंपानगर ओपी क्षेत्र के सिंघिया 10नं सडक स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर मंगलवार की दोपहर एक शराबी को ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के वर्दी फाड़ने के मामले में गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। सिंघिया पंचायत के सिंघिया गांव के चिचोरा रहिका से भारी मात्रा में देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया। ओपी अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि सिंघिया हडमा गांव के घोलट महतो का पुत्र दिलीप महतोने बीकोठी थानाक्षेत्र के लतराहा गांव के 55 वर्षीय श्याम सुंदर वर्णवाल वर्तमान में ओपी क्षेत्र के सिंघिया चेक पोस्ट पर गृह रक्षक के पद पर तैनात हैं। गृह रक्षक के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज करने के साथ-साथ उनके साथ मारपीट भी कीा। इस दौरान आरोपी में गृह रक्षक की वर्दी भी फाड़ दी। अन्य गृहरक्षकों ने शराबी व्यक्ति को पकड़ कर ओपी पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि होने के बाद आवश्यक कार्रवाई के करते हुए आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
खबरें और भी हैं...