पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News University Ban On Biometric Attendance In Keeping With Corona Virus Teachers Association

कोरोना वायरस को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगाए रोक : शिक्षक संघ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया| पूर्णिया विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के द्वारा पूर्णिया विश्वविद्यालय को एक पत्र भेजा गया। पूर्णिया विवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार सिंह व संयुक्त सचिव अभिषेक आनंद ने संयुक्त रूप से विज्ञप्ति जारी की है। इसमें अनुरोध किया गया है कि जल्द से जल्द पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन बिहार सरकार के द्वारा जारी किए गए दिशा निर्देशों पर अमल करें । पूर्णिया विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने पूर्व में भी पूर्णिया विश्वविद्यालय प्रशासन से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द शिक्षकों एवं कर्मचारियों के लिए उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमेट्रिक व्यवस्था पर (कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए) रोके। बिहार सरकार के निर्देशों पर त्वरित पहल करें जिससे कि कोरोना वायरस के प्रभाव से पूर्णिया विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों को सुरक्षित रखा जा सके। पूर्णिया विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का ‘’लोगों से अपील है कि घर में रहें और लिमिटेड एक्टिविटी ही रखे। ‘’नाक पर कपड़ा या टिशू रखना, सामने खड़े व्यक्ति से फासला बनाकर रखना, नियमित रूप से साफ़ सफ़ाई जैसे एहतियात बरतें।
खबरें और भी हैं...