पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banmankhi News Uproar In Charge Of Molesting A Minor Entrusts The Accused To Police

नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में हंगामा, आरोपी को पुलिस को सौंपा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़़ के आरोप मे लोगों ने मुख्य बाजार स्थित एक रेडीमेड गार्मेन्ट प्रतिष्ठान के सामने जमकर हंगामा किया। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को लोगो ने आरोपी व्यवसायी को सौंप दिया।

जिसे पुलिस थाना ले आई। एसडीपीओ विभाष कुमार ने बताया कि मामले मे पीड़ित पक्ष की ओर से आवेेदन प्राप्त हुआ है। जिसके आलोक मे कार्रवाई की जा रही है। बताया जाता है कि बुधवार संध्या नगर पंचायत स्थित अनुप लाल मेहता चौक केे समीप एक रेडीमेड गार्मेन्ट दुकान के संचालक द्वारा एक नाबालिग को घर मे बंधक बना लेने एवं उसके साथ छेड़खानी की खबर बाजार मे फैली। जिसके बाद उक्त प्रतिष्ठान के आगे लोगो की भीड़ लग गई। इसी दौरान प्रतिष्ठान संचालक के घर से नाबालिग को बरामद किया गया ।

खबरें और भी हैं...