पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News Vc Asks Clarification From Departmental Heads If Lab Construction Work Is Not Started In The College

कॉलेज में प्रयोगशाला निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर विभागाध्यक्षों से वीसी ने मांगा स्पष्टीकरण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीयू के कुलपति प्रो. राजेश सिंह की अध्यक्षता में सभी संकायाध्यक्षों, सभी विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में विभिन्न संकायों के संकायाध्यक्षों एवं विभागों के विभागाध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई। इसमें विज्ञान के फिजिक्स, कैमेस्ट्री, बॉटनी एवं जूलॉजी के प्रयोगशालाओं के प्रगति के बारे में जानकारी ली गई, तथा यह पाया गया कि जिन प्रयोगशालाओं का कार्य 18 मार्च से आरंभ होना था, उसका निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हो पाया। इस पर कुलपति ने नाराजगी व्यक्त की एवं उन सभी विभागाध्यक्षों से स्पष्टीकरण की मांगा गया हैं। बैठक में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आरडी झा को शोकॉज किया गया है।

आज बैठक के लिए खुला रहेगा विश्वविद्यालय

एकडेमिक काउसिंल, सिंडिकेट एवं वित्त समिति की बैठक के सुचारू रूप से संचालन के लिए कल 15 मार्च दिन रविवार को पूर्व निर्धारित समय के अनुसार खुली रहेगी। इसमें विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों, संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षकेतर कर्मचारी को आने का निर्देश दिया गया है। इस अवकाश की क्षतिपूर्ति भविष्य में की जाएगी। पुस्तकालय को समृद्ध करना, ई-लाईब्रेरी को बनाना, अंगीभूत महाविद्यालयों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जोड़ना, स्मार्ट क्लास की स्थापना करना, महाविद्यालयों के क्लास रूम को समृद्ध करना तथा सारे कार्य जारी रहेंगे। बैठक में राज्य भवन से प्राप्त निर्देशों के आलोक में 18-20 मार्च को होने वाले पूर्णिया विश्वविद्यालय का दूसरा स्थापना सप्ताह रद्द करने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रतिकुलपति प्रो. आरएन यादव, अध्यक्ष छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो. पवन कुमार झा, डीन मानविकी प्रो. गौरी कांत झा, डीन साइंस डॉ. एसएन महतो आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...