पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Purnia News When Asked About The Missing Daughter Of A Neighbor She Was Beaten Six Injured Case Registered

पड़ोसी से लापता बेटी के बारे में पूछा तो की मारपीट, छह जख्मी, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सहायक खजांची थाना क्षेत्र मंे पड़ोसी से गायब बेटी के बारे में पूछने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में छह लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

झड़प के संबंध में पीड़िता मंगली देवी ने बताया कि उसके साथ राजू दास, मनोज दास, विनोद दास, अशोक दास, बंटी देवी सहित दस लोगों ने मारपीट की। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि होली के दिन उसकी बेटी बिना बताए कहीं चली गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी जब वह नहीं मिली तो मैं उसकी सहेली राजू दास की पुत्री जो उसकी बेटी के साथ रहती थी। उससे पूछने गई। इसी बात को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इस संबंध में सहायक खजांची हाट थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि दोनों तरफ से मारपीट की घटना हुई है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़िता ने बताया कि राजू दास बिजली मिस्त्री है जिस कारण पैसा व पैरवी के बल पर मामले को दबाना चाहता है।

ततला टोली जगधात्री मंदिर के हुई मारपीट में जख्मी महिला।
खबरें और भी हैं...