दहेज की खातिर पत्नी की फांसी पर लटका कर हत्या
दहेज की खातिर पति ने अपनी प|ी की हत्या कर लाश गायब किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मृतका रेणु देवी उम्र 32 वर्ष विवेकानंद कॉलोनी निवासी चन्द्रभूषण मंडल की प|ी बतायी जाती है। मृतका के पिता विनोद साह ने इसकी लिखित शिकायत सहायक खजांची हाट थाना में दी है। मृतका के पिता ने दहेज की खातिर अपनी बेटी की हत्या पति व ससुराल वालों द्वारा किये जाने की आशंका व्यक्त की है।
इस मौके पर उपस्थित मृतका की बड़ी बहन गुड्डी देवी ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसकी बहन रेणु देवी की हत्या उसके पति ने कर दी है और लाश को भी लेकर कहीं चला गया है। जब वह सूचना मिलने पर विवेकानंद कॉलोनी पहुंची तो घर में ताला लगा हुआ था और आसपास के लोगों ने बताया कि महिला की लाश लेकर घर वाले सदर अस्पताल गये थे।
वहां के डॉक्टर ने जब मृत घोषित कर दिया और कहा कि इसका पोस्टमार्टम होगा तो उसके पति ने लाश को लेकर वहां से चला गया। मृतका को तीन दो बेटा और एक बेटी है, जिसका कुछ अता-पता नहीं चल रहा है। आवेदन के बाद सहायक खजांची हाट से पुलिस विवेकानंद कॉलोनी जांच करने गई थी, लेकिन घर बंद था। सहायक खजांचीहाट थाना के पुअनि संतोश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। आरोपी घर बंद कर फरार हो गया है।