पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

प्रेमी के साथ पकड़ाई महिला ने कहा-उसी के साथ रहूंगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया| सदर थाना क्षेत्र में एक तीन बच्चे की मां द्वारा पति को छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने का मामला प्रकाश में आया है।

स्थानीय लोगों ने गुरुवार को महिला को उसके प्रेमी के साथ बात करते हुए पकड़ लिया और उसे सदर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त महिला का गांव के ही एक युवक के साथ एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। छह महीना पहले भी गांव वालों ने महिला के साथ उसके प्रेमी युवक को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसके बाद लोगों ने दोनों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कर दिया। लेकिन, इस बीच दोनों लगातार आपस में बातचीत किया करते थे। गांव वालों ने फिर दोनों को बात करते हुए पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
खबरें और भी हैं...