पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कानून बनने पर भी महिलाएं सुरक्षित नहीं : पुष्पलता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया | सदर थाना क्षेत्र के चिमनी बाजार में जया महिला उत्थान समिति के तत्वधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति की अध्यक्ष पुष्प लता पुष्प ने की। पुष्पलता ने कहा कि हम महिलाए किसी पुरूष से कम नहीं है। देश और समाज के सभी कामों में महिलाओं की बढ़चढ़ कर भागीदारी रहती है। वर्तमान समय में महिला पुरूष के तुलना में काफी आगे बढ़ रही है। पुष्पलता ने कहा कि राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण मिले तो महिलाएं नया इतिहास रच देगी। महिलाओं के संरक्षण के लिए सरकार ने कानून तो बना दिया लेकिन महिलाएं सुरक्षित नहीं है। समिति के महासचिव खेरून निशां ने कहा कि समान काम के लिए महिलाओं को समान वेतन मिलना चाहिए। बच्चों की पढ़ाई की क्षति हो रही है, उसे ध्यान में रखकर सरकार को शिक्षको की मांग मान लेनी चाहिए। कार्यक्रम में सफिकुल, अहमद अली, अनिता पासवान एवं अन्य लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...