पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को आगे बढ़ना है तो उन्हें शिक्षित होना होगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पूर्णिया | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दीपालय मानसिक स्वास्थ्य एवं विकलांग पुनर्वास संस्थान एवं नौमी नेटवर्क इंक के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. उत्तिमा केशरी मौजूद थी।कार्यक्रम के दौरान दीपालय के सचिव डॉ. एके रमण ने कहा कि महिलाएं अब सबला हो रही है। अगर महिलाओं को आगे बढ़ना है तो उन्हें शिक्षित होना होगा। मुख्य अतिथि डॉ. उत्तिमा केशरी ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण काम कर रही है। कार्यक्रम में अधिवक्ता सुदर्शन मिश्रा पूनम कुमारी, सतेंद्र कुमार, अभिषेक आनंद, दीपालय की प्रोजेक्ट एसोसिएट रश्मि कुमारी,अंजू कुमारी, गहनी देवी, इशरत खातून समेत एमी महिलाएं मौजूद थी।
खबरें और भी हैं...