पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को डरना नहीं चाहिए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समाहरणालय सभागार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईसीडीएस के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षु आईएएस प्रतिभा रानी ने की। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभा रानी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई देते हुए महिलाओं को सबला बनने की बात कही। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी से डरना नहीं चाहिए बल्कि अपने साथ होने वाले अत्याचार का खुल कर विरोध करना चाहिए।

जिला प्रोग्राम पदाधिकारी शोभा सिन्हा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि इस साल का थीम जेंडर इक्वलिटी रखा गया है।आज महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। कहा भी जाता है कि अगर एक महिला शिक्षित होती है तो उसका पूरा परिवार शिक्षित होता है।कार्यक्रम के दौरान मौजूद सिविल सर्जन डॉ. मधुसूदन प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, डीएओ सुशील कुमार, जीविका के डीपीएम सुनिर्मल गरेन ने भी दिवस पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान सभी सीडीपीओ,महिला हेल्पलाइन की परियोजना प्रबंधक, काउंसलर व एलएस मौजूद थी।

महिलाओं को सक्षम बनाने को चलेगा अभियान

भास्कर न्यूज | पूर्णिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर खुश्कीबाग मिलनपाड़ा में जिला कांग्रेस के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला अध्यक्ष कंचन देवी के नेतृत्व में आयोजित कार्यकम में मुख्य अतिथि के तौर पर जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा ने की। कार्यक्रम के दौरान केक काट कर महिला दिवस मगाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष इंदु सिन्हा ने कहा कि ॉआज महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं है। उन्होंने कहा की आर्थिक रूप से कमज़ोर महिलाओं को भी सक्षम बनाने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर अभियान चलाया जायेगा। वहीं महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष कंचन देवी ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये कई योजनाएं संचालित की जा रही है और पार्टी स्तर से भी महिलाओं के उत्थान के लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है । कार्यकमके दौरान रूप से मीना देवी, कल्पना चौहान, खुशबू देवी, नूरेशा खातून, लीला देवी, अलका रानी, बसंती देवी, ब्यूटी कुमारी, सोनल सिन्हा, एनएसयूआई सदस्य साक्षी कुमारी, पल्लवी कुमारी, युवा नेता खुर्शीद जमाल मौजूद थे।

जश्न मानती कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं अन्य।

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रशिक्षु आईएएस प्रतिभा रानी और अन्य।
खबरें और भी हैं...