पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं को अब हर स्तर पर अधिकार देना होगा : अवधूतिका

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला पौरोहित्य अवधूतिका

पूर्णिया | अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आनंद मार्ग प्रचारक संघ की महिला पौरोहित्य अवधूतिका आनंद कल्याणमया आचार्या का कहना है कि पूर्णिया एवं उसके आसपास महिलाओं को शारीरिक मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से विकसित करने के लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। महिला सशक्तिकरण की बात अब केवल दिखावा ही है। महिलाओं को हर स्तर पर अधिकार देना होगा तभी महिलाओं का सर्वांगीण विकास संभव है। महिला तो भौतिक स्तर पर स्वालंबी हो रही है लेकिन उन्हें मानसिक एवं आध्यात्मिक स्तर पर भी विकसित होने का अवसर प्रदान करना होगा। हम महिलाओं को केवल महिला पौरोहित्य का अधिकार ही नहीं बल्कि महिलाओं द्वारा वैवाहिक कार्यक्रम दाह संस्कार कर्म श्राद्ध करने का भी अधिकार समाज को देना होगा। आज तक समाज में पुरुष महिला पौरोहित्य के द्वारा ही सारे धार्मिक कर्मकांड संस्कार कार्यक्रम संपन्न होता था। आनंद मार्ग के संस्थापक श्रीश्री आनंदमूर्ति जी ने महिलाओं को महिला पौरोहित्य का अधिकार देकर महिला सशक्तिकरण को मजबूत किया। समाज में सभी को समान अधिकार है। इससे किसी को वंचित नहीं किया जा सकता है। महिला एवं पुरुष समाज रूपी गाड़ी के दो पहिए हैं। इनके समान अधिकार के बिना समाज का सर्वांगीण उत्थान संभव नहीं है।
खबरें और भी हैं...